Sitapur : आमने- सामने दो तेज रफ्तार बाईकों की टक्कर से एक नाबालिग लड़के की हुई मौत, तीन गंभीर रुप से घायल

राहगीरों की सूचना पर थाना रामकोट एस एस आई शिप्रसाद पांडेय, एस आई रामहेत गुप्ता व डायल 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर, सभी घायलों को 108 एंबु

Aug 10, 2025 - 22:07
 0  37
Sitapur : आमने- सामने दो तेज रफ्तार बाईकों की टक्कर से एक नाबालिग लड़के की हुई मौत, तीन गंभीर रुप से घायल
आमने- सामने दो तेज रफ्तार बाईकों की टक्कर से एक नाबालिग लड़के की हुई मौत

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

रामकोट सीतापुर थाना क्षेत्र के कनवाखेड़ा मार्ग पर तुलसनपुर धर्म कांटे के सामने दो आमने सामने तेज रफ्तार बाईकों की टक्कर से एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई, वही तीन बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा 12 वर्ष पुत्र अनुपम पाल व उसकी बुआ लक्ष्मी 25 वर्ष पुत्री जगन्नाथ निवासी गंगापुर कालिका वक्स थाना कोतवाली देहात सीतापुर, अपने घर से दाना लेने के लिए निकले थे।

तभी रामकोट इलाके के कनवाखेडा मार्ग पर तुलसनपुर धर्म कांटे के सामने तेज रफ्तर दो मोटरसाइकिलो की आमने सामने टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार कृष्णा व उसकी बुवा लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, वही दूसरी बाइक पर सवार दुर्गेश पुत्र रामपाल कनौजिया निवासी चंद्रावल थाना मिश्रिख, व रोहित 22 वर्ष पुत्र हरिश्चंद्र निवासी खुर्रम नगर थाना फतेहपुर जिला लखीमपुर खीरी गम्भीर रूप से घायल हो गए, टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिले भी क्षति ग्रस्त हो गई।राहगीरों की सूचना पर थाना रामकोट एस एस आई शिप्रसाद पांडेय, एस आई रामहेत गुप्ता व डायल 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर, सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कृष्णा 12 वर्ष निवासी गंगापुरकालिका बक्स को मृत घोषित कर दिया, वही उसकी बुवा लक्ष्मी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

वही रक्षाबंधन त्योंहार के दिन एक तरफ खुशियां मनाई जा रही थीं, वही घर में मातम छा गया। दो बहनों के बीच इकलौता भाई रक्षाबंधन के दिन परलोक सिधार गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। इस संबंध में रामकोट थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पटेल ने बताया किदो बाइक सवारो की आमने-सामने टक्कर से चार बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Also Click : Hardoi : मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow