Sitapur : विकास कार्यों से बदल रही जमुना डीह पंचायत की सूरत, सचिव ने दिया साथ तो प्रधान ने बढ़ाया विकास कार्यों में हाथ

ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत चक मार्ग निर्माण कार्य करवाया गया है। किसानों को खेत आने जाने में पहले बहुत समस्याएं झेलनी पड़ती थी लेकिन

Aug 10, 2025 - 22:16
 0  35
Sitapur : विकास कार्यों से बदल रही जमुना डीह पंचायत की सूरत, सचिव ने दिया साथ तो प्रधान ने बढ़ाया विकास कार्यों में हाथ
विकास कार्यों से बदल रही जमुना डीह पंचायत की सूरत

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

पहला सीतापुर गांव का मुखिया अगर ठान लें कि पंचायत की सूरत को विकास कार्यों से बदलना है तो उसके लिए नामुमकिन नहीं है। मुखिया अपनी पंचायत की जनता के लिए कठिन से कठिन कार्यों को अपने संघर्ष के दम पर करवा सकता है। एक ऐसा ही मामला विकास खण्ड पहला की ग्राम पंचायत जमुना डीह का देखने को मिल रहा है जहां पर सचिव के सहयोग से ग्राम प्रधान शंकर बक्श सिंह ने विकास कार्यों को पंचायत में संजोए कर रखा है। इस पंचायत में जब मीडिया टीम ने ग्रामीणों से रूबरू हुए तो ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव की बढ़ चढ़ कर तारीफें की ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान की मेहनत से पिछले कार्यकाल से इस बार बहुत ही अच्छा विकास करवाया गया है जो धरातल पर देखा जा सकता है।ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत चक मार्ग निर्माण कार्य करवाया गया है। किसानों को खेत आने जाने में पहले बहुत समस्याएं झेलनी पड़ती थी लेकिन चक मार्ग कार्य पूर्ण होने से किसान अपने खेतों तक आसानी से पहुंच जाते हैं। खड़ंजा निर्माण कार्य, इंटरलॉकिंग कार्य, नाली निर्माण, सरकारी विद्यालयों में कायाकल्प, वृक्षारोपण कार्य करवाया जो धरातल पर बहुत ही लाभकारी साबित हो रहें हैं। इसी के साथ पंचायत में बहुत सी सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।

  • सरकार की मंशानुरूप विकास कार्यों को दी जा रही प्रगति

ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत के सभी मजरों में चुनाव के समय किए गए वादों पर खरे उतरे हैं। पंचायत में विकास कार्यों को पिछले कार्यकाल से इस बार भारी मात्रा में धरातल पर उतारने का काम किया है। और जो भी कार्य पंचायत में अभी तक नहीं हुए हैं उनको भी करवाने का प्रयास जारी हैं। जैसे ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में बारात घर एवं कही कही पर नाली निर्माण कार्य नहीं हुआ है उसके लिए भी संबंधित अधिकारियों से बात किया है।

Also Click : Sitapur : कच्ची दीवार गिरने से गौवंश समेत तीन बकरियों की हुई मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow