Sitapur : सेवा पखवाड़ा व दीनदयाल जयंती पर भाजपा नगर अध्यक्ष ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, पूजा यादव, विपुल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) जूही जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सर
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष राजन गुप्ता ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला और अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने किया।
इसमें नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, पूजा यादव, विपुल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) जूही जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सरकारी कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में कई कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मौके पर मौजूद नेताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचारों को अपनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। सभी ने उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर समाज सेवा के लिए तैयार रहते हैं। क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं से सीधे जुड़ने का अभियान है। नगर अध्यक्ष राजन गुप्ता ने कहा कि रक्तदान शिविर से युवाओं में समाज सेवा की भावना जागेगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा और जिला अस्पताल का माहौल सेवा भाव से भरा रहा।
Also Click : Sambhal : एक दिन की डीएम की महत्वपूर्ण बैठक, सड़कों की गुणवत्ता सुधार और बाल विवाह रोकथाम पर जोर
What's Your Reaction?









