Sitapur : सीतापुर में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देते हुए जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि राजेंद्र गुप्ता सीतापुर के साथ पूरे प्रदेश और देश के गौरव थे। पार्टी उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने पार्टी को जमीनी

Jan 7, 2026 - 21:46
 0  11
Sitapur : सीतापुर में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
Sitapur : सीतापुर में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Report : संदीप चौरसिया, INA News Sitapur

सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र गुप्ता की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पड़ाव स्थित उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए गए। इस मौके पर सदर विधायक राकेश राठौर भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देते हुए जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि राजेंद्र गुप्ता सीतापुर के साथ पूरे प्रदेश और देश के गौरव थे। पार्टी उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर से सत्ता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज कार्यकर्ता उनके बनाए संघर्ष के रास्ते पर चलकर काम कर रहे हैं। जनता भी उनके दिखाए मार्ग को अपनाकर पार्टी को समर्थन दे रही है, जिससे पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, संजय मिश्रा, विश्राम सागर राठौर, गोविंद भारती, नगर अध्यक्ष राजन गुप्ता, महेश शर्मा, अमन विक्रम सिंह, रामप्रसाद सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow