कल से सावन शुरू, महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम...

Jul 21, 2024 - 21:22
Jul 21, 2024 - 21:33
 0  41
कल से सावन शुरू, महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम...

भगवान शिव की कृपा से जीवन में आएंगी खुशियां, माता की भी मिलेगी कृपा

आध्यात्मिक-खबर।
कल यानी 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से सावन महीना शुरू हो रहा है। इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा करने का अच्छा मुहूर्त होता है। यह महीना उनके लिए भी शुभ माना जाता है, जिनके ऊपर शनि महादशा चल रही है। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना करने वाले भक्तों के जीवन में खुशियां भर जाती हैं। आईए जानते हैं कि भगवान शंकर की पूजा करने की विधि क्या है- 

सावन महीने में भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर केसर युक्त गंगाजल का अभिषेक करना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा यदि आप बेलपत्र को साफ जल से धुलकर उस पर चंदन से 'श्रीराम' लिखकर यदि 5, 11, 21 या 51 की संख्या में शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ अर्पित करते हैं तो इससे भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं। इसका कारण यह है कि भगवान शिव प्रभु श्री राम को अपना आराध्य मानते हैं इसलिए यदि भक्त श्रीराम नाम लिखकर बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करते हैं तो भगवान शिव आपसे प्रसन्न होते हैं। 

इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र और शिव गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो इससे भी भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है।

भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र...

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।

भगवान शिव-गायत्री मंत्र...

।।ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।

उक्त मंत्रो का जाप करने से भक्तों के ऊपर आने वाली बड़ी आपदा भी टल जाती है। भगवान शिव के आशीर्वाद से इस मंत्र का जप करने वाले भक्ति के साथ कभी दुर्घटना नहीं घटती है। 

इसे भी पढ़ें - कार से आए चोरों ने चुराई बकरी, गिरफ्तार

भगवान शिव की आराधना के साथ माता पार्वती की पूजा करना भी ना भूले क्योंकि भगवान शिव का अर्धनारी नटेश्वर रूप यह संदेश देता है कि भगवान शिव और माता पार्वती एक ही है उन दोनों के बिना यह सृष्टि अधूरी है। ऐसा करने वाले भक्तों को महाकाल रूप से देर आशीर्वाद मिलता है।

जिन लोगों की कुंडली में शनि की महादशा चल रही है वो हर सावन सोमवार को महादेव का जल, दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक करें. इससे समस्त भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। भोलेनाथ की कृपा दृष्टि बनी रहती है। सावन में महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा में कुछ खास चीजों का जरुर इस्तेमाल करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow