बाराबंकी न्यूज़: रास्ता भटका मानसिक विक्षिप्त C-Plan App से हुआ परिजनों के सुपुर्द। 

Jul 28, 2024 - 20:18
1,096 Views
बाराबंकी न्यूज़: रास्ता भटका मानसिक विक्षिप्त C-Plan App से हुआ परिजनों के सुपुर्द। 

बाराबंकी। दरियाबाद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति विक्षिप्त अवस्था में घूम रहा है और रास्ता भटक कर आ गया है। उक्त सूचना पर थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने स्वयं को जनपद उन्नाव का रहने वाला बताया गया। पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए सी-प्लान ऐप (C-Plan App) के माध्यम से उसके घर वालों से संपर्क किया और परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया।

इसे भी पढ़ें:-  सीतापुर न्यूज़: पत्नी की हत्या करने वाले शराबी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति बीती 21 जुलाई से घर से लापता था, तभी से पूरा परिवार ढूंढ रहा था। परिजनों द्वारा उक्त व्यक्ति को सकुशल प्राप्त करके ख़ुशी जताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। सी-प्लान एप्प, उ प्र पुलिस का इन-हाउस एप्प है, जिसमें किसी भी थाने के मोहल्लों/गाँव के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के संपर्क नंबर होते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow