अयोध्या न्यूज़: नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री, भाजपा कार्यालय पर एनडीए की जीत का मना जश्न।

Jun 7, 2024 - 16:40
111 Views
अयोध्या न्यूज़: नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री, भाजपा कार्यालय पर एनडीए की जीत का मना जश्न।

अयोध्या। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की जीत और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया। इस मौके मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े गए।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता काफी खुश नजर आए। वहीं, एनडीए की जीत को लेकर संसदीय दलों की बैठक में कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर दोहराया कि उनके जीवन का हर एक पल देश के लिए है। आने वाले पांच साल में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा और खुशहाली और समृद्धि आएगी।

इस बार के चुनाव में एनडीए को 293 सीटों पर जीत मिली है। इससे तय हो गया है कि केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित जश्न में पूर्व सांसद लल्लू सिंह,जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के साथ पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं और कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।भाजपा कार्यालय में भारत माता की जय के नारे लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने पुराने वैभव को प्राप्त करने के लिए बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow