अयोध्या का विकास हमारी प्राथमिकता:- सांसद अवधेश प्रसाद

Jun 5, 2024 - 16:33
75 Views
अयोध्या का विकास हमारी प्राथमिकता:- सांसद अवधेश प्रसाद

अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने अयोध्या के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की सीट मामूली नहीं है क्योंकि अयोध्या पर ही भाजपा पूरी राजनीति करती थी। प्रधानमंत्री यहां से लड़ना चाहते थे। मैं तो सोचता था प्रधानमंत्री यहां से चुनाव लड़े तो बहुत अच्छा होगा, उन्हें भी जनता हराएगी। 

अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं तो इंतजार करता था प्रधानमंत्री यहां से चुनाव लड़ें लेकिन वह आए नहीं उन्होंने तमाम हिसाब किताब लगाया, रिपोर्ट मंगवाया उन्हें लगा कि ये सुरक्षित सीट नहीं है और विपक्ष का उम्मीदवार बड़ा जमीनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चार बार आए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कई बार आए लेकिन जनता ने अपना आदेश सुना दिया। 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जनता से जो भी वायदे किए हैं, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा, जिसमें जातीय जनगणना पहली प्राथमिकता होगी। वहीं अयोध्या के विकास को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि अयोध्या का विकास बेहतर तरीके से हो इस पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow