सम्भल न्यूज़: खूंखार कुत्तो के हमले से महिला की दर्दनाक मौत।
उवैस दानिश \ सम्भल में खूंखार कुत्तों के झुंड ने वृद्ध महिला की नोंच नोंच कर ज़िन्दगी छीन ली। कुत्ते मौत होने तक महिला को नोंचते रहे। घटना के बाद से वारदात वाली जगह पर लोगो मे ख़ौफ का माहौल है।
सम्भल कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला मियां सराय में मंगलवार की सुबह बेटी के घर जा रही एक बुजुर्ग महिला को एक दर्जन कुत्तो ने अपना निशाना बना लिया और महिला को अकेला देख हमला कर दिया जिस कारण महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी पहचान ज़ुबैदा पत्नी हाजी समतुल्ला निवासी डेरा सराय के रूप में हुई जिसको सुबह नमाज़ के लिए जा रहे नमाज़ियों ने देखा कि सड़क किनारे ग्राउंड में एक महिला कुत्तो के काटने लहूलुहान निर्वस्त्र पड़ी है।
जिसको देख आसपास के लोगो ने अपने घर से लाकर उस पर चादर डाली और पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी दी जिस पर महिला को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया। घटना की जानकारी होने पर महिला के परिजन जिला अस्पताल पहुँचे। जहां महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
परिजनों को जानकारी हुई तो अस्पताल से परिजन महिला का शव बिना कार्यवाही के घर ले आए। नगर पालिका ईओ का कहना है कि चुनाव की व्यवस्था के कारण कुत्तों के पकड़ने के अभियान पर विराम लगाया गया था अब जल्द ही यह अभियान चालू किया जाएगा।
What's Your Reaction?











