पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया।

By INA News Desk
Jun 5, 2024 - 16:25
207 Views
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया  इसके  अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने पौधारोपण कार्यक्रम में सक्रियता से भाग लिया तथा स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने हेतु योगा आदि विधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए इसका अभ्यास किया ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद राशिद ने बच्चो, अभिवावको एवम शिक्षकों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए  किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवम ऐसे कार्यक्रमों में सदैव सहयोग करते रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की इस अवसर पर आज से आगामी सात दिनों तक विद्यालय पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन शिविर के माध्यम से करेगा ।

इस कार्यक्रम के प्रभारी योगेश्वर सिंह ने कहा कि “यदि हमे इस धरा पर अपने जीवन को बचाना है तो हमे अपने पर्यावरण को बचाना होगा ” । इस  कार्यक्रम में सुषमा , संजीव प्रताप तथा आदेश आदि शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में अपना सक्रिय सहयोग दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement