वाराणसी न्यूज़: नगर निगम ने तत्काल हटवाए घमंड टूटने की बधाई वाले होर्डिंग।
शहर में चुनांव परिणामो के बाद कई स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने लगवाए थे होर्डिंग
वाराणसी। चुनांव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में कई स्थानों पर घमंड टूटने की बधाई शीर्षक के कई हॉर्डिंग लगवा दिए। इन होर्डिंग्स की शहर में हर कार्यालय और चाय पान की दुकानों पर चर्चा होने लगी।
जब नगर निगम को इसकी खबर मिली तो अधिकांरियो कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। पांच जून को महापौर ने पूर्व आयोजित बैठक में मामले को गंभीरता से लेते हुवे तत्काल होर्डिंग्स को हटाने का निर्देश दिया। जिसके बाद नगर निगम अधिकांरियो की अगुवाई में कई टीमें शहर में रवाना हो गई और बुधवार की शाम तक सारे हॉर्डिंग हटवा दिए।
What's Your Reaction?











