हरदोई न्यूज़: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में बाबा ने बरसाना तक शुरू की दंडवत यात्रा।

By INA News Desk
Jun 7, 2024 - 11:44
280 Views
हरदोई न्यूज़: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में बाबा ने बरसाना तक शुरू की दंडवत यात्रा।
Advertisement
Advertisement

अखिलेश सिंह\हरदोई।आम जनमानस द्वारा देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने का मौका देने की खुशी में बांगरमऊ निवासी बाबा मूलचंद यादव ने हरदोई से वृंदावन, बरसाना के लिए दंडवत यात्रा का शुभारंभ किया। बाबा ने गुरुवार को मंगलीपुरवा फाटक स्थित श्री राम जानकी हनुमत धाम में विराजमान श्री बांके बिहारी व श्री राघव सरकार का पूजन अर्चन कर दंडवत यात्रा का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया की आम जनमानस के कल्याण के साथ-साथ मोदी जी का तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री पर बनने पर यह यात्रा शुरू की है वह हरदोई से वृंदावन तथा बरसाना तक लेट कर दंडवत यात्रा करते हुए पहुंचेंगे तथा वृंदावन में बिहारी जी व बरसाना में राधा रानी के दर्शन कर समस्त आम जनमानस के कल्याण की प्रार्थना करेंगे।

इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह के अलावा बिहारी जी और राधा रानी की प्रिय भक्त शिल्पी गुप्ता, राजकुमार, मंजू गुप्ता, अंकुर गुप्ता मुकुल सिंह आशा सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहकर बाबा द्वारा शुरू की गई दंडवत यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी तथा माल्यार्पण कर विदाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement