श्री कान्हा फाउंडेशन का संकल्प: चार सुधार हनुमान चालीसा का प्रसार।

मुंबई के मीरा रोड में आयोजित सात दिवसीय राम कथा में विधायक गीता जैन की गरिमामयी उपस्थिति में, परम पूज्य रामभद्राचार्य ...

By INA News Desk
Nov 14, 2024 - 18:55  · Updated: Nov 15, 2024 - 11:13
109 Views
श्री कान्हा फाउंडेशन का संकल्प: चार सुधार हनुमान चालीसा का प्रसार।

मुंबई के मीरा रोड में आयोजित सात दिवसीय राम कथा में विधायक गीता जैन की गरिमामयी उपस्थिति में परम पूज्य रामभद्राचार्य ने श्री कान्हा फाउंडेशन के संपूर्ण भारतवर्ष में चार सुधार हनुमान चालीसा को घर-घर पहुँचाने के संकल्प का समर्थन किया। 

इस पावन अवसर पर उन्होंने चार सुधार हनुमान चालीसा का विमोचन करते हुए अनीता खंडेलवाल (अध्यक्ष, श्री कान्हा फाउंडेशन) एवं सुनील खंडेलवाल को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और उनके इस प्रेरणादायक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

भारत में सर्वप्रथम चार सुधार हनुमान चालीसा का गायन करने के लिए पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका अनीता खंडेलवाल के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की हैं। उनके सहयोग और आशीर्वाद से इस विशेष कार्य में न केवल आध्यात्मिकता को बल मिला है, बल्कि लाखों देशवासियों के हृदयों में भक्ति और विश्वास का नवसंचार हुआ।

भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका अनीता खंडेलवाल ने इस विशेष अवसर को साकार करने के लिए Trynary Select 7 Multimedia Private Limited Company का भी आभार प्रकट किया, जिन्होंने इस चार सुधार हनुमान चालीसा को भारत में सर्वप्रथम प्रस्तुत करने का शुभ अवसर प्रदान किया। श्री कान्हा फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता खंडेलवाल जी का सभी भारतवासियों से विशेष अनुरोध है कि इस पावन पुरुषार्थ और धर्मकार्य में अपना सहयोग देकर इस महान संकल्प को सफल बनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow