Bijnor: हिंदू संगठनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, हनुमान चालीसा भी पढ़ा

By INA News Desk
Sep 6, 2024 - 00:48
46 Views
Bijnor: हिंदू संगठनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, हनुमान चालीसा भी पढ़ा
Advertisement
Advertisement

INA News Bijnor.

धामपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने कार्रवाई की मांग की थी। मोहल्ला लोहियान निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी धेवती मदद करने के लिए दुकान पर आकर बैठ जाया करती थी।

आरोप है कि फरदीन निवासी मोहल्ला नई सराय उनकी दुकान पर आता था। दुकान पर प्रार्थिनी की धेवती सहयोग हेतु दुकान पर बैठती थी। जिस पर फरदीन गलत निगाह रखने लगा और बार बार अलग अलग बहाने से आने लगा।

उसकी बेटी बहुत डर गई। आरोपी भुगत लेने की धमकी दे रहा था। इस मामले में देर शाम विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े दर्जनों लोग पीड़िता की नानी के साथ कोतवाली पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी फरदीन के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को चालान कर जेल भेज दिया।


रिपोर्ट: दिनेश कुमार प्रजापति, ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement