Hardoi News: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बालदिवस।
मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में चाचा नेहरू के जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । बाल दिवस का मकसद...
- "बच्चे हैं देश की प्रगति का आधार"......धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस*
हरदोई। मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में चाचा नेहरू के जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । बाल दिवस का मकसद बच्चों के अधिकारों उनके कल्याण और उनकी खुशहाली के बारे में समाज को जागरूक करना है । आज बच्चों का बचपन अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। बहुत से बच्चे तकनीकी दुनिया सोशल मीडिया स्मार्टफोन कंप्यूटर के दुष्प्रभाव में फंस गए हैं, उन्हें इस समस्या से बाहर निकालने के लिए संकल्प लेना होगा हमको बच्चों के मन विचार और भावनाओं का सामना करना चाहिए हमें यह समझना होगा कि बच्चों का बचपन ही उनके जीवन की सबसे कीमती धरोहर है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मांँ सरस्वती व पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर प्रबंधक मुकेश सिंह के द्वारा माल्यार्पण के माध्यम से हुआ इस अवसर पर बच्चों के द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी गई तथा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अखिलेश सिंह ने बताया कि हम बच्चों के लिए एक ऐसी दुनिया बनाएं जहांँ हर बच्चा आगे बढ़ सके बच्चे सभी प्रकार के शोषण से मुक्त हो एक ऐसा देश व समाज बनाई जहां में बाल श्रम बाल विवाह और बाल एवं शोषण तथा बाल तस्करी जैसे अपराध कतई ना हो तथा बच्चे पूरी आजादी के साथ अपना बचपन की सके क्योंकि हर बच्चे में एक उज्जवल कल की उम्मीद छपी है तथा सभी बच्चों से अपने जीवन में कुछ अच्छा व बुराइयों का परित्याग करने का संकल्प दिलवाया।
इसी अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है तथा बच्चे उन कलियों की तरह होते हैं, जिन्हें पूरी तरह से खेलने के लिए देखभाल और पोषण की जरूरत होती है तथा बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उन्हें समय-समय पर आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए। समस्त प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी के कुशल निर्देशन में हुआ।
इस अवसर पर शिक्षिका विनीता त्रिवेदी ,अर्पिता सिंह, कविता गुप्ता, नीलम राठौर , सोनम शुक्ला , अंशिका वर्मा , आरती वर्मा ,पूजा मिश्रा ,पूजा सिंह ,शशिबाला, नजरीन, अपर्णा श्रीवास्तव , कोमल यादव, निकिता वर्मा, एश्वर्या सिंह व शिक्षक देवेश प्रसाद सिंह ,अशोक गुप्ता, अभिनव सिंह,रामप्रकाश पांडेय, उदय शुक्ला ,संजय कुमार,शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











