'चार सुधार हनुमान चालीसा' को लेकर श्री कान्हा फाउंडेशन ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से भेंट की

सद्दुद्देश्य के प्रति अनीता खंडेलवाल और सुनील खंडेलवाल ने "कौन बनेगा करोड़पति" के सेट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से भेंट की। श्री कान्हा फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता खंडेलवाल ने इस अद्वितीय पहल के बारे में जानकर अमिताभ बच्चन ने...

By INA News Desk
Nov 14, 2024 - 20:43
101 Views
'चार सुधार हनुमान चालीसा' को लेकर श्री कान्हा फाउंडेशन ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से भेंट की

परम पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी द्वारा संशोधित "चार सुधार हनुमान चालीसा" को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

धर्म

श्री कान्हा फाउंडेशन ने संपूर्ण भारत में परम पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी द्वारा संशोधित "चार सुधार हनुमान चालीसा" को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस सद्दुद्देश्य के प्रति अनीता खंडेलवाल और सुनील खंडेलवाल ने "कौन बनेगा करोड़पति" के सेट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से भेंट की। श्री कान्हा फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता खंडेलवाल ने इस अद्वितीय पहल के बारे में जानकर अमिताभ बच्चन ने फाउंडेशन की सराहना की और आशीर्वाद प्रदान किया।

Also Read: सनसनीखेज: 19 लोगों की जबरन एंजियोग्राफी कराई, 2 की मौत, PMJAY का लाभ लेने को हॉस्पिटल ने की कारस्तानी

यह श्री कान्हा फाउंडेशन के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और हम दृढ़ संकल्पित हैं कि प्रभु श्री हनुमान की कृपा से इस सुधारित हनुमान चालीसा को हर घर, हर मंदिर, और हर समुदाय तक पहुंचाएंगे। उन्होंने अपील की कि सभी उनके प्रयास में हमारे सहयोगी बनें। यह भी कहा कि आवश्यकता के अनुसार उनकी संस्था कोरियर सेवा के माध्यम से यह पुस्तक पहुंचाएंगे ताकि परिवार, मंदिरों, और समुदाय में इसका वितरण हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow