हरदोई न्यूज़: जिले में सात लाख 69 हजार 816 राशनकार्ड धारकों को 08 जून से मिलेगा निःशुल्क राशन।

By INA News Desk
Jun 6, 2024 - 20:09
175 Views
हरदोई न्यूज़: जिले में सात लाख 69 हजार 816 राशनकार्ड धारकों को 08 जून से मिलेगा निःशुल्क राशन।
Advertisement
Advertisement

अंबरीष कुमार सक्सेना\हरदोई जिले में सात लाख 69 हजार 816 राशनकार्ड धारकों को 08 जून से निःशुल्क राशन
 का वितरण किया जाएगा। कार्ड धारकों को गेहूं-चावल के साथ मोटे अनाज का भी वितरण किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि जिले में सात लाख 69 हजार 816 राशनकार्ड धारक हैं।

इनमें 31 लाख 51 हजार 920 सदस्य जुड़े हुए हैं। इनमें एक लाख 17 हजार 727 अंत्योदय राशन कार्ड धारक और छह लाख 52 हजार 89 पात्र गृहस्थी के राशनकार्ड धारक हैं। विभाग की ओर से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रति माह प्रति कार्ड 35 किग्रा निशुल्क राशन दिया जाता है। इनमें 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल शामिल हैं। वहीं, पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा राशन दिया जाता है। इसमें दो किग्रा गेहूं और तीन किग्रा चावल शामिल है।

विभाग की ओर से गेहूं चावल के साथ मोटे अनाज का भी वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके लिए राशन कोटेदारों को मोटे अनाज के रूप में ज्वार, मक्का व कोदा उपलब्ध कराया गया था। विभाग की ओर से इस माह आठ से 25 जून तक निशुल्क राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं।

इसमें कहा गया कि जिन राशन दुकानों पर मोटा अनाज शेष है, वहां पर मोटे अनाज का भी वितरण किया जाएगा और जहां मोटा अनाज नहीं बचा है, वहां गेहूं चावल का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि सभी कोटेदारों को वेईंग मशीन के माध्यम से वितरण के निर्देश दिए गए हैं। इसकी सतर्कता समिति निगरानी करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement