Hardoi News: नवीन अग्रवाल बने रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य

रेलवे की व्यवस्थाओ को बेहतर बनाने के लिए मंडल स्तर पर डीआरएम की अध्यक्षता में सलाहकार समिति का गठन किया जाता है। इसमें डीआरएम अध्यक्ष, एडीआरएम और सीनियर डीसीएम समेत अन्य अधिकारी शामिल होते हैं।

Oct 27, 2024 - 21:07
 0  47
Hardoi News: नवीन अग्रवाल बने रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य
नवीन अग्रवाल को चयन पत्र सौंपते सीएमआई अम्बुज मिश्रा 

Hardoi News INA.

शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नवीन अग्रवाल को मुरादाबाद रेल मंडल प्रशासन द्वारा मंडल स्तरीय रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। व्यवसायी नवीन अग्रवाल के मनोनयन पर व्यापारी वर्ग ने खुशी जताई। वहीं, रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि समिति में व्यवसायी वर्ग जिले को प्रतिनिधित्व मिलना हर्ष का विषय है। रेलवे की व्यवस्थाओ को बेहतर बनाने के लिए मंडल स्तर पर डीआरएम की अध्यक्षता में सलाहकार समिति का गठन किया जाता है। इसमें डीआरएम अध्यक्ष, एडीआरएम और सीनियर डीसीएम समेत अन्य अधिकारी शामिल होते हैं।

समिति में व्यापारी, किसान और यात्रियों के कोटे से सदस्यों का मनोनयन किया जाता है इसी क्रम में रेलवे गंज के प्रमुख व्यवसायी व् समाजसेवी रहे स्वर्गीय रमेश चन्द्र अग्रवाल के बड़े बेटे नवीन अग्रवाल को मुरादाबाद मंडल ने सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। रविवार को हरदोई रेलवे सीएमआई अम्बुज मिश्रा ने हरदोई रेलवे स्टेशन में नवीन अग्रवाल को चयन पत्र सौंपा। वहीं, उनके मनोनयन पर हरदोई स्टेशन के अधिकारियों ने भी खुशीजताई है। सलाहकार समिति से जनपद से एक सदस्य नामित होने पर अब व्यापारियों व् आमजनमानस की जनपद से जुड़ी समस्याओं को समिति के सामने बेहतर ढंग से उठाया जा सकेगा।

Also Read: Hardoi News: राजनीति के आगे बेबस हुआ सरकारी महकमा- दस माह बाद शाहाबाद से हटी बीडीओ, जाने क्या है पूरा मामला

नवीन अग्रवाल ने रेलवे सलाहकार समिति में चयन होने पर उन्होंने उधोग व्यापार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी सिंघल व् राष्ट्रीय महामंत्री जॉनी मंगला को धन्यवाद देते हुए कहा की उनके स्वर्गीय पिता जी रमेश अग्रवाल ने उन्हें जो समाजसेवा की राह दिखाई है उसी राह पर वो निरंतर काम करने की कोशिश करते रहेंगे तथा सभी के सहयोग व् प्राप्त सुझावों के आधार पर हरदोई रेलवे स्टेशन पर जो भी सुधार हो सकते है व् हरदोई मार्डन स्टेशन पर जो नवीनतम तकनीकी लाई जा सकती है उनको रेलवे अधिकारियो से अवगत करायेगे इस अवसर पर हरदोई जनपद के कई व्यापारियों सहित रेलवे स्टॉफ मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow