Hardoi News: राजनीति के आगे बेबस हुआ सरकारी महकमा- दस माह बाद शाहाबाद से हटी बीडीओ, जाने क्या है पूरा मामला
बीडीओ ब्लॉक में आने वाले सभी पीड़ितों की फरियादें सुनती थीं और उनकी शिकायतों का निराकरण करने का काम करती थीं। इसी के चलते सही काम का उन्हें अंजाम मिला और उनका तबादला कर दिया गया।
Shahabad- Hardoi News INA.
दस माह के बाद अंतत: शाहाबाद विकास खंड में तैनात खंड विकास अधिकारी काजल रावत का तबादला अहिरोरी विकास खंड के लिए कर दिया गया। अहिरोरी विकास खंड में तैनात गौरव पुरोहित को शाहाबाद विकास खंड में बीडीओ का चार्ज दिया गया है।
बताया जा रहा है, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर यह तबादला किया गया है। कहा यह भी जा रहा है, ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा और खंड विकास अधिकारी काजल के बीच उनकी तैनाती के साथ ही विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अनबन हो गई थी। तब से ही वो उनके तबादले के लिए प्रयासरत थे।
बीडीओ ब्लॉक में आने वाले सभी पीड़ितों की फरियादें सुनती थीं और उनकी शिकायतों का निराकरण करने का प्रयास करती थीं। इसी के चलते सही काम का उन्हें अंजाम भुगतना पड़ा और उनका तबादला कर दिया गया। यहां राजनैतिक लोगों की न चलने और तिया पांचा न हो पाने को भी तबादले का कारण माना जा रहा है।
60:40 का रेशियो सिर्फ कागजों पर ही है। असल में तो प्रमुख जी की मनमानी का ही बोलबाला है। इसके अलावा मंत्री जी का दंभ भरने वालों की वजह से सही काम करने वाले अधिकारियों को इसका दंश झेलना पड़ता है।
विपिन मलीहाबादी की चंद लाइनें आज के नेताओं पर सटीक बैठती हैं-
"हमारे सुधरने की उम्मीद मत करना,
कुछ अच्छा करने की उम्मीद मत करना।
अपनी नजरों से गिरकर बना हूं नेता,
अब और गिरने की उम्मीद मत करना।"
अगर यहां हो रहे कार्यों को विकास की दृष्टि से देखें तो कोई भी मानकों को सही से न मानना, पक्के कच्चे कार्यों का कोई मानक न होना, इन्हीं सब योजनाओं में अनबन का नतीजा रहा कि बीडीओ का तबादला करा दिया गया।
हालांकि राज्यमंत्री रजनी तिवारी के करीबी माने जाने वाले ब्लाक प्रमुख द्वारा बीडीओ के तबादले के लिए किए जा रहे प्रयास रंग नहीं ला पा रहे थे। कुछ दिनों पूर्व राज्य मंत्री रजनी तिवारी के दिवंगत पति उपेंद्र तिवारी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शाहाबाद आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी ब्लाक प्रमुख ने बीडीओ की शिकायत कर उनके तबादले की मांग की थी।
What's Your Reaction?











