Hardoi News: 200 करोड़ के छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाले की जांच का बढ़ा दायरा।

शासन स्तर से इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के सत्यापन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के....

Oct 27, 2024 - 20:08
42 Views
Hardoi News: 200 करोड़ के छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाले की जांच का बढ़ा दायरा।

हरदोई। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के नाम पर किए गए 200 करोड़ के घोटाले में जांच का दायरा बढ़ाया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से छात्रवृत्ति घोटाले के दायरे में आए शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शासन स्तर से विशेष सचिव व समाज कल्याण निदेशक ने जिलाधिकारी को पत्र भी जारी किया है।

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के नाम पर किए गए 200 करोड़ से अधिक के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर आए द्वारा शिक्षण संस्थानों में लखनऊ, फतेहपुर, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद व हरदोई जनपद के 12 शिक्षण संस्थानों की जांच की जा रही है। मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जीविका कालेज आफ फार्मेसी के संचालक रामगोपाल की चार करोड से अधिक की संपत्तियों को अटैच कर उसे जेल भी भेजा जा चुका है।

Also Read- Hardoi News: संस्कृत विश्व की प्राचीनतम भाषाओं में से एक- जिलाधिकारी

पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक दस करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति भी अटैच की हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया इस मामले में जनपद के स्मृति राजाराम जी इंटर कालेज तलौली, जीविका कालेज आफ फार्मेसी, जगदीश प्रसाद वर्मा इंटर कालेज गौसगंज, ज्ञानवती इंटर कालेज तेरवा माधौगंज शामिल हैं। शासन स्तर से इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के सत्यापन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में सत्यापन करवा कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी। वहीं मामले की सघन जांच शुरू होने पर अंदेशा जताया जा रहा है, सत्यापन में किए गए घोटाले की और परतें उधडेंगी, कई और आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow