हरदोई खादी महोत्सव- गायन, नृत्य, एवं विभिन्न विशेष प्रस्तुति के साथ हुआ समापन व पुरुस्कार वितरण, गुलजार हुआ नुमाइश मैदान। 

हरदोई खादी महोत्सव के तत्वावधान में कल शाम कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर देर रात्रि भव्य नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां हुई।...

Oct 27, 2024 - 20:01
 0  59
हरदोई खादी महोत्सव- गायन, नृत्य, एवं विभिन्न विशेष प्रस्तुति के साथ हुआ समापन व पुरुस्कार वितरण, गुलजार हुआ नुमाइश मैदान। 

हरदोई। भूरज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हरदोई खादी महोत्सव के तत्वावधान में कल शाम कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर देर रात्रि भव्य नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूरज सेवा संस्थान के मंत्री अशोक उपाध्याय व पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिमा मिश्रा जी ने गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। सभी प्रस्तुतियां हरदोई के विभिन्न डांस एकेडमी द्वारा संपन्न हुई। द फ्यूजन डांस एकेडमी और डांस लाइफ स्टूडियो के प्रतिभागियों ने धमाकेदार प्रस्तुतियां दी। विशेष प्रस्तुति गायन में सुनील त्रिवेदी, स्मृति मिश्रा, सुमित श्रीवास्तव "भानू, अभिषेक द्विवेदी ,एवं डांस में मनीष कुमार शिवाय श्रीवास्तव ने अपनी दमदार प्रस्तुति देकर महोत्सव की शोभा बधाई। 

मंच का संचालन मनीष कुमार ने किया। आराध्य गुप्ता,अक्षरा शुक्ला, विहान गौतम, तेजस्वी सिंह, कृष पाल, अयांश, सृष्टि त्रिवेदी,पीहू प्रजापति,रिचा तिवारी,समर्थ त्रिवेदी,प्रवेश मिश्रा,सचिन वर्मा आदि ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर हरदोई खादी महोत्सव के आयोजक राम अवस्थी व अशोक उपाध्याय ने महोत्सव में विषेस प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

Also Read- Hardoi News: संस्कृत विश्व की प्राचीनतम भाषाओं में से एक- जिलाधिकारी

साथ ही मुख्य रूप से सहयोग करने वाले कृपाशंकर शुक्ला, एड.जगदीश शरण मिश्रा ,विनोद दीक्षित, विवेक कुमार मिश्रा , सुमित श्री वास्तव ,कुलदीप, बिल्लू , शिवाय श्री वास्तव ,अभय शाह ,अंशु गुप्ता, मनीष कुमार ,प्रिया, सुनील त्रिवेदी ,स्मृति मिश्रा आदि विभिन्न सहयोगियों को विसेष रूप से सम्मानित किया गया , मेला कमेटी अध्यक्ष राम अवस्थी ने सभी का आभार प्रकट किया और बताया कि हरदोई खादी महोत्सव द्वारा आयोजित मेले में  आप सभी भव्य प्रदर्शनी के साथ विभिन्न ,झूले, दुकानों , भूर्ज खलीफा सहित विभिन्न सेल्फी पॉइंट्स का आनंद ले सकते हैं जो कि नुमाइश मैदान में 29 अक्टूबर तक जारी रहेगा जिसका प्रवेश नि:शुल्क है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।