Hardoi News: दो दिवसीय राज्य स्तरीय इन्कलाइन बेंच प्रेस एवं एवं स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता विभिन्न भाग वर्गों के बालक एवं बालिका के लिए आयोजित हुई. खिलाड़ियों ने उच्च प्रदर्शन करते हरियाणा के लोहारू में होने वाली राष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया.

By INA News Desk
Oct 27, 2024 - 21:02
108 Views
Hardoi News: दो दिवसीय राज्य स्तरीय इन्कलाइन बेंच प्रेस एवं एवं स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.

दो दिवसीय राज्य स्तरीय इन्कलाइन बेंच प्रेस एवं एवं स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने सीतापुर रोड शंकर व्यायाम शाला में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. जिसमें विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉक्टर चित्रा बाजपेई ने फीता काट कर एवम् हनुमान जी को माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रतियोगिता विभिन्न भाग वर्गों के बालक एवं बालिका के लिए आयोजित हुई. खिलाड़ियों ने उच्च प्रदर्शन करते हरियाणा के लोहारू में होने वाली राष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया.

Also Read: Hardoi News: राजनीति के आगे बेबस हुआ सरकारी महकमा- दस माह बाद शाहाबाद से हटी बीडीओ, जाने क्या है पूरा मामला

इस बीच पुरस्कार वितरण डॉ. राजधार मिश्रा, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एवम् डॉ अनूप कुमार, स्पोर्ट्स डायरेक्टर दीनदयाल उपाध्याय पीजी कॉलेज सीतापुर ने किया. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजेश गौतम, सौरभ कुमार , गोविन्द, अनंतराम, दिलीप कुमार गुप्ता ने निभाई. मंच का संचालन प्रियांशु सिंह यादव ने किया. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी ने कार्यक्रम में आए हुए विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ऑफिशल एवं सहयोगियों और निर्णायकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की मंगल कामनाएं भी की.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement