शाहजहांपुर न्यूज़: कोई भी पात्र व्यक्ति राशन पाने से वंचित न रहे : डीएम

By INA News Desk
Jun 26, 2024 - 17:59
50 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: कोई भी पात्र व्यक्ति राशन पाने से वंचित न रहे : डीएम
Advertisement
Advertisement

फै़याज़ साग़री \ शाहजहांपुर। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने निर्देश दिए के आधार सीडिंग कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाये।

राशन वितरण के दौरान गरीबों को पूरा राशन मिले, किसी भी दशा में घाटतोली नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डीएसओ को निर्देश दिये कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय से राशन वितरण किया जाये,  कोई भी पात्र व्यक्ति राशन पाने से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि कोटेदार गरीबों के राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी न करें। साथ ही उन्होने आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु गति बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में पंचायत सहायकों को भी लगाया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके गौतम एवं जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरी उपाध्याय सहित राशन डीलर, ठेकेदार व अन्य संबंधित मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement