Lakhimpur News: गोवंश काटने जा रहे तीन गौ-तस्करों को पुलिस ने दबोचा, अवैध तमंचा सहित लोडर गाड़ी बरामद। 

मुखबिर की सूचना पर ममरी रोशननगर रोड की बडी नहर पुलिया से सलमान पुत्र रहीश, सुहेल पुत्र सफीक ...

By INA News Desk
Oct 5, 2024 - 18:38
86 Views
Lakhimpur News: गोवंश काटने जा रहे तीन गौ-तस्करों को पुलिस ने दबोचा, अवैध तमंचा सहित लोडर गाड़ी बरामद। 

लखीमपुर-खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन गौतस्करों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह एक गोवंश को काटने की फिराक में थे। तीनों अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी है, जिन पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने एक लोडर गाड़ी व अवैध तमंचे सहित अन्य सामान भी बरामद किया।

शनिवार को थाना हैदराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ममरी रोशननगर रोड की बडी नहर पुलिया से सलमान पुत्र रहीश, सुहेल पुत्र सफीक व सकील खां पुत्र जलीश निवासीगण ग्राम रायपुर घुंसी थाना नीमगांव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बांका, तीन छुरी, चार प्लास्टिक बोरी, एक लकडी का ठीहा, दो रस्सी नायलान, एक तमन्चा, दो कारतूस, एक गोवंश जिन्दा व एक लोडर पिकअप वाहन बरामद किया।

Also Read- Hardoi: बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस टीमें

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल सिकन्दर यादव, धीरज यादव, अंकित कुमार, ऋतुराज व  साहब बक्श शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow