Lakhimpur News: अल्पिका ने किया जेआरएफ क्वालीफाई। 

अल्पिका अवस्थी ने बहुविख्यात यूजीसी नेट की परीक्षा में 99.808 परसेंटाइल स्कोर के साथ हिंदी से जेआरएफ के लिए क्वालीफाई....

By INA News Desk
Oct 19, 2024 - 19:27
86 Views
Lakhimpur News: अल्पिका ने किया जेआरएफ क्वालीफाई। 
Advertisement
Advertisement

लखीमपुर खीरी नगर पंचायत धौरहरा निवासी शिक्षक किसान गोपाल शंकर अवस्थी की पुत्री अल्पिका अवस्थी ने बहुविख्यात यूजीसी नेट की परीक्षा में 99.808 परसेंटाइल स्कोर के साथ हिंदी से जेआरएफ के लिए क्वालीफाई किया।  

इस परिणाम की खास बात यह है की हिंदी जैसे विस्तृत विषय के लिए सारी तैयारी पढ़ाई खुद से ही कि किसी कोचिंग या इंस्टिट्यूट में नहीं। यूजीसी नेट जैसी परीक्षा में हिंदी विषय हेतु परीक्षार्थियों की लंबी कतार और ज्यादा प्रतिस्पर्धा होती है ऐसे में स्वयं से तैयारी करके जेआरएफ के लिए उत्तीर्ण होना अपने आप में मील का पत्थर है।

Also Read- Lucknow News: मिशन शक्ति की प्रभावी निगरानी के लिए होगा वेब पोर्टल का विकास।

अल्पिका ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई राजकीय बालिका इंटर कालेज धौरहरा  उसके बाद युवराज दत्त महाविद्यालय से हिंदी में स्नातक परास्नातक करने के बाद 2022 के बी एड किया। अल्पिका ने इस से पहले तीन बार नेट, टेट, सी टेट परीक्षाएं उत्तीर्ण की। अल्पिका की माता जी कुशल गृहणी व पिता शिक्षक होने के साथ साथ किसान हैं। वैसे ये उनकी खुद की मेहनत और लगन है और अन्य लड़कियो के लिए नजीर है। अल्पिका अपनी सफलता का श्रेय माता पिता गुरुजन एवं ईश्वर को देती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement