हरदोई न्यूज़: वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन की तरह चलाएं- आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल 

By INA News Desk
Jul 20, 2024 - 15:12
116 Views
हरदोई न्यूज़: वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन की तरह चलाएं- आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल 
  • बावन से शुरू हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान

हरदोई। वृहद वृक्षारोपण के अंतर्गत बावन गौशाला में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पौध रोपण किया। 

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण में लगे हुए सभी विभाग बधाई के पात्र हैं। सभी लोग वृक्षारोपण को जन आंदोलन की तरह करें। सभी लोग कम से कम अपने घर में एक पेंड़ का रोपण अवश्य करें। पेंड़ लगाने के साथ ही पेड़ों की रक्षा का भी दायित्व निभाएं। उत्तरप्रदेश प्रदेश को देश का सबसे हरा भरा प्रदेश बनायें।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पेंड़ धरा के प्रदूषण को कम करते हैं। माननीय सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा कि जन भागीदारी से धरती को हरा भरा बनाया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि धरती को हरा भरा बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का प्रण लें। पौधे उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहें। ऐसे पौधों पर जोर दें जो आने वाली पीढ़ी को भी लाभान्वित करें।

अध्यक्ष सहकारी बैंक अशोक सिंह ने कहा कि सभी लोग एक पेंड़ माँ के नाम पर लगाएं। एक वृक्ष 10 पुत्र के समान होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से राजा नरपत सिंह शहीद स्मारक स्थल पर 5100 पेंड़ लगाए जाएंगे। अधिक से अधिक लोग अपनी सहभागिता करें। उपनिदेश कृषि डॉ नन्द किशोर ने उपस्थित लोगों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर डीएफओ शशिकांत अमरेश, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow