Sambhal: सम्भल हिंसा रिपोर्ट पर कांग्रेस का हमला, बोले जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की- 2027 चुनाव से पहले ध्यान भटकाने की कोशिश

विधानसभा में सम्भल हिंसा की जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की

Aug 6, 2026 - 16:42
43 Views
Sambhal: सम्भल हिंसा रिपोर्ट पर कांग्रेस का हमला, बोले जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की- 2027 चुनाव से पहले ध्यान भटकाने की कोशिश
आरिफ तुर्की, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: विधानसभा में सम्भल हिंसा की जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने रिपोर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि रिपोर्ट को जानबूझकर देर से सार्वजनिक किया गया ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगारी, छात्रों और अन्य जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।

आरिफ तुर्की ने कहा कि जनता अब राजनीतिक रणनीतियों को समझ चुकी है और ऐसे मुद्दों से प्रभावित होने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सम्भल हिंसा की रिपोर्ट का आगामी चुनाव पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि देश संविधान से चलता है और किसी भी मामले में कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, 8 अगस्त को प्रस्तावित कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को अनुमति न मिलने के सवाल पर भी उन्होंने सरकार पर हमला बोला। आरिफ तुर्की ने आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेस और विपक्ष के नेता Rahul Gandhi से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के बीच लोकप्रिय हैं और सरकार की रोक के बावजूद 8 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सम्भल हिंसा रिपोर्ट के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मुद्दा आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में कितना असर डालता है।

Also Read- PM Modi Apology News: 'शर्मिंदा हूं, खुद को आईने में नहीं देख सकती', Jantar Mantar Protest में PM मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की ने मांगी माफी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow