Sambhal: वंदे मातरम’ विवाद पर कांग्रेस का पलटवार, आरिफ तुर्की बोले- भाजपा के पास नहीं बचा कोई मुद्दा
वंदे मातरम’ के कथित अपमान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा की ओर से कांग्रेस पर
उवैस दानिश, सम्भल
‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा की ओर से कांग्रेस पर लगाए जा रहे आरोपों पर सम्भल कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने पलटवार करते हुए इसे भाजपा का प्रोपेगैंडा बताया है।
आरिफ तुर्की ने कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए हिंदू-मुस्लिम, मस्जिद-मंदिर और हिंदुस्तान-पाकिस्तान जैसे मुद्दों को सामने लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश का युवा अब जागरूक हो चुका है और वह रोजगार, शिक्षा तथा विकास के मुद्दों पर जवाब चाहता है। उनके मुताबिक इन मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय जनता का ध्यान दूसरे विषयों की ओर मोड़ने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सोनिया गांधी से ‘वंदे मातरम’ के अपमान पर माफी मांगने की मांग को लेकर भी आरिफ तुर्की ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ‘वंदे मातरम’ का अपमान क्यों करेंगी और इस तरह के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि देश का कोई भी नागरिक भावनाओं का अपमान नहीं करना चाहता। आरिफ तुर्की ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। साथ ही उन्होंने 2029 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का भी दावा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बयान के बाद ‘वंदे मातरम’ को लेकर सियासी घमासान और तेज होने के आसार हैं।
What's Your Reaction?







