हरदोई: अपराध पर अंकुश लगाने को एसपी ने महिला बीट की संख्या 153 से 200 की
हरदोई।
जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व शांति व्यवस्था को मजबूती से बनाए रखने के सदुद्देश्य से एसपी नीरज कुमार जादौन ने जिले में महिला बीट की संख्या को 153 से बढ़ाकर 200 कर दिया।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने शनिवार को एएसपी पूर्वी, पश्चिमी, सीओ, थाना प्रभारियों सहित महिला बीट कर्मचारियों के साथ संयुक्त गोष्ठी के आयोजन का नेतृत्व करते हुए जिले में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने व लॉ इन आर्डर मेंटेन करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने महिला बीट अधिकारियों को बीट बुक भी वितरित कीं।
What's Your Reaction?











