हरदोई न्यूज़: भाजपा से दूसरी बार सांसद बने अशोक कुमार रावत, सपा को छोड़कर शेष पराजित प्रत्याशियो की जमानत जब्त।

Jun 6, 2024 - 16:33
 0  105
हरदोई न्यूज़: भाजपा से दूसरी बार सांसद बने अशोक कुमार रावत, सपा को छोड़कर शेष पराजित प्रत्याशियो की जमानत जब्त।

हरदोई। बहुजन समाज पार्टी का सहारा लेकर संसदीय क्षेत्र मिश्रिख से लोकसभा के गलियारे तक का सफर तय करने वाले अशोक कुमार रावत ने बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा का चुनाव वर्ष 2004,2009 तथा 2014 मे लडा जिसमे वह वर्ष 2004 तथा 2009 मे सफल रहे लेकिन 2014 मे मिली असफलता के बाद उनका मोह बसपा से भंग हो गया जिसके बाद उन्होने भाजपा का दामन पकड लिया।

वर्ष 2019 मे भाजपा ने उन्हे लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख से टिकट दे दिया। भाजपा की रणनीति सफल रही तथा अशोक कुमार रावत भारी मतो से चुनाव जीत कर फिर मिश्रिख का प्रतिनिधित्व करने लोकसभा के सदन मे पहुंच गये। वर्ष 2024 के लोकसभा के हुये आम चुनाव मे भाजपा ने फिर अशोक कुमार रावत पर अपना विश्वास व्यक्त किया। 

अशोक कुमार रावत ने 475016 मत पाकर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी संगीता राजवंशी को 33406 मतो के अंतर से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ इन्हे इस चुनाव क्षेत्र से चौथी बार सांसद बनने का अवसर मिला है। सबसे खास बात देखने को यह मिली कि जिस बसपा  का आलम्बन लेकर इन्हे सबसे पहले सांसद बनने का मौका मिला, उस बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बीर आर अहिरबार की इस चुनाव मे इन्होने जमानत तक जब्त करा दी।

पराजित प्रत्याशियो मे सपा बसपा प्रत्याशियो को छोड़कर कोई भी प्रत्याशी 4000 वोटो तक का आंकडा भी पार नही कर सका तथा नोटा से भी कम मत प्राप्त कर पाये। सपा को छोड़कर शेष पराजित प्रत्याशियो की जमानत राशि जब्त हो गयी। 

यह रहा प्रत्याशियो का रिपोर्ट कार्ड 

  1. अशोक कुमार रावत (भाजपा )              475016
  2. संगीता राजवंशी (सपा )                        441610
  3. बी आर अहिरबार (बसपा)                     111945
  4. रामपाल (निर्दलीय)                                   3978
  5. ललित कुमार (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी)    3815
  6. नीलम सिंह (निर्दलीय)                               2905
  7. वंदना वर्मा (नारी नर रक्षक पार्टी)                 1912
  8. अवधेश (निर्दलीय)                                    1423
  9. सावित्री देवी (राष्ट्रीय जन शक्ति समाज पार्टी) 1350
  10. नोटा                                                        8029

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।