हरदोई न्यूज़: विश्व पर्यावरण दिवस पर अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय पर्यावरण समारोह का किया गया आयोजन।
हरदोई। अस्तित्व फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और संरक्षण के महत्व को समझाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें एक्सटेम्पोर, गीत, नृत्य, पोस्टर प्रतियोगिता, कपड़े के थैले बनाना शामिल थे। समारोह की शुरुआत में पुष्पा मौर्या ने प्रभावी संबोधन दिया एवम कविता सुनाई, जबकि प्राची पाल एवं कोमल सिंह ने भी अपनी कविता से सभी को प्रेरित किया।
कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिलाओं ने कपड़े के थैले बनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपने योगदान को दर्शाया। इस अवसर पर नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जो पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करती थी।
इस अवसर पर प्रशिक्षक भी हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए जिनमें प्रमुख हैं।
डांस टीचर शिवाय श्रीवास्तव, ब्यूटी पार्लर टीचर: अंशिका, ढोलक टीचर: मधु गुप्ता, सिलाई टीचर: नखत परवीन, - मेहंदी टीचर: संध्या श्रीवास्तव, मार्शल आर्ट टीचर: रोहिणी शर्मा, हस्तशिल्प टीचर: संध्या, ऋचा गुप्ता। इसके अलावा, अस्तित्व फाउंडेशन के सदस्य जैसे लक्ष्मी, किरण, पुष्पा, मीनाक्षी, गीता, श्यामा आदि भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
संस्था की अध्यक्ष ऋचा गुप्ता के अनुसार, “अस्तित्व फाउंडेशन सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार जताया।
What's Your Reaction?