सीतापुर न्यूज़: नैमिषारण्य तीर्थ मैं जेष्ठ माह की अमावस्या पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी।

Jun 6, 2024 - 16:46
 0  42
सीतापुर न्यूज़: नैमिषारण्य तीर्थ मैं जेष्ठ माह की अमावस्या पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी।

नैमिषारण्य\सीतापुर। हिंदू धर्म में जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि को महत्वपूर्ण माना गया गया है। जिसका प्रारंभ 5 जून की शाम 7 बजकर 54 मिनट से प्रारम्भ होगी और अंत 6 जून की शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। हर माह पर पड़ने वाली अमावस्या को भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, पितृ देव और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और पूर्वजों की कृपा से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। 

बता दे ,विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य में जेष्ठ माह पर्व की अमावस्या का पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया जा रहा है। एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाता जो देर शाम तक चलता रहता है। अमावस्या मेले मैं आये हुए श्रद्धालूओं ने सर्वप्रथम चक्रतीर्थ सहित माँ आदि गंगे गोमती तट पर स्नान कर वहा घाट पर विराजमान ब्रम्हणो को दान ,दक्षिणा देकर नैमिष के भूतेश्वर नाथ मंदिर ,हनुमान गढ़ी ,सुत गद्दी व्यास, कालीपीठ, देवपुरी ,बालाजी, त्रिशक्ति धाम आदि अनेको मंदिर मै दर्शन कर माँ ललिता देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की मंदिरों में पूजा-पाठ का दौर सुबह से ही शुरू हो गया।

श्री विष्णु सहस्रनाम ,श्री सत्यनारायण व्रत कथा, भजन, कीर्तन आदि धार्मिक कार्य का आयोजन हुए, जेष्ठ माह की अमावस्या का संयोग दुर्लभ होता है इस अमावस्या का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। विवाहित स्त्रियों के लिए इस दिन अपने पतियों के दीर्घायु कामना के लिए व्रत का विधान है। विवाहित स्त्रियां पीपल के वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चंदन इत्यादि से पूजा और वृक्ष के चारों ओर 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा करती हैं। 

नैमिषारण्य में भक्तों के द्वारा जगहे जगहे भंडारे में छोला एवं चावल, बूंदी का हलवा ,पूड़ी सब्जी, शर्वत आदि का प्रसाद वितरित किया गया।
जिसमे लखीमपुर ,बाराबंकी ,सीतापुर ,हरदोई ,पलिया ,गोरखपुर,लखनऊ आदि विभिन्न जिलों से व राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों से आये हजारों भक्तों व श्रद्धालुओं ने जेष्ठ माह की अमावस्या के पावन पर प्रसाद ग्रहण किया।

ललिता देवी मंदिर, चक्र तीर्थ, गोमती राजघाट ललिता देवी चौराहे सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस कर्मी सुबह से ही ड्यूटी पर मुस्तैद हो गई। एवं कल्ली रोड़े ,रेलवे क्रासिंग, व ठाकुर नगर तिरहा आदि छोटे , बड़े चोराहो पर पर बड़े वाहनों को बैरीकेडिंग लगाकर रोका गया,जिससे श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से परेशानी न हो !

रिपोर्ट:- सुरेन्द्र कुमार INA न्यूज़ नीमसार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।