देवबंद न्यूज़: विश्व पर्यावरण दिवस संस्थाओं में पेड पौधे लगाकर मनाया गया।

प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर: राजकिशोर
देवबंद। द दून वैली पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस को विशेष उत्साह और समर्पण के साथ मनाया। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जनमानस का ध्यान आकर्षित करना और इस कार्य द्वारा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना था।
इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।उन्होंने शिक्षको तथा उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण के महत्व और संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है और हमें इसे संजो कर रखना चाहिए। पौधारोपण एक छोटा सा कदम है,लेकिन इसका प्रभाव बहुत बड़ा होता है।
विद्यालय के विभिन्न कर्मचारियों ने इस अवसर पर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के संदेश को फैलाने के लिए अपने-अपने द्वारा लगाये पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।उधर,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जामिया तिब्बिया देवबंद में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कालिज प्रांगण में लगभग 100 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गये और समस्त स्टाफ को प्रतिज्ञा दिलायी गयी।
जामिया तिब्बिया देवबन्द के पूर्व सचिव डा0 अनवर सईद ने पर्यावरण पर समस्त स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के युग में पर्यावरण का बहुत बड़ा महत्व है। हमें हर घर हर स्थान पर पौधारोपण करना चाहिए ताकि आने वाले समय में वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।
डा0 अहतशामुल हक सिद्दीकी ने समस्त स्टाफ को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी प्रतिज्ञा करते है कि अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने के लिए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगायेगे।इस अवसर पर डा0 मौहम्मद फसीह,डा0 मौहम्मद आज़म उस्मानी,डा. मुज़म्मिल, जमशेद अनवर,आमिर सईदी, दानिश अलवी,सुहैब अली, फैज़ी,वकील अहमद,वक्कार अहमद,कु0 आयशा,कु रूपा,सबा तबस्सुम आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






