हरदोई न्यूज़: भाजपा की विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी।  

Aug 14, 2024 - 18:30
 0  42
हरदोई न्यूज़: भाजपा की विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी।  

रिपोर्ट - अंबरीष कुमार सक्सेना

  • आज उन्हें याद करने का दिन, जिनका जीवन बंटवारे की बलि चढ़ गया- शंकर लाल लोधी

हरदोई। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने मौन पदयात्रा और श्रीशचंद्र बरात घर में गोष्ठी का आयोजन कर 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान नरसंहार में विस्थापित हुए लोगों के दर्द को याद किया।

गोष्ठी में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन। मुसलमानों के लिए जिन्ना द्वारा अलग देश की मांग को कांग्रेस द्वारा स्वीकार किया गया जिसका परिणाम एक अनुमान के अनुसार 10 लाख लोगों की मौत और लगभग डेढ़ करोड़ लोगों अपना घर बार छोड़ विस्थापित होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के सामने भारत के इस काले अध्याय को सामने लाना आवश्यक है। स्वार्थ पूरा करने के लिए स्वतंत्रता की नीव पर देश को धर्म के आधार पर दो भागों में बांट दिया गया। जिसका खामियाजा लाखों लोगों को अपनी जान से देना पड़ा। इतनी बड़ी घटना को देश के नागरिकों से छुपाई गई। भारत आने वाले विस्थापितों ने कितनी बड़ी त्रासदी को झेला पर उस समय की कॉंग्रेस सरकार ने तुष्टीकरण की राजनीति के चलते उनको अनाथ की तरह छोड़ दिया। देश आज भी बंटवारे का दंश झेल रहा है कभी आतंकवाद के रूप में कभी पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं बौद्धों सिखों जैनियों के विरुद्ध कट्टर पंथी मुसलमानो द्वारा नरसंहार एवं अन्य तमाम अत्याचार के रूप में। और विडंबना है कि तुष्टीकरण के सेकुलर चैंपियन मुंह पर पट्टी बांधकर बैठ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: रसखान प्रेक्षागृह में लगी विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी।

गोष्ठी में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कांग्रेस और गांधी परिवार को इस त्रासदी का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने गोष्ठी में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस राज काले कारनामों से भरा हुआ है। देश के बटवारे से लेकर संविधान की हत्या तक, भोपाल गैस काण्ड से लेकर बोफोर्स रक्षा सौदे तक, तुष्टीकरण की राजनीति से लेकर देश विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने तक। कांग्रेस ने हमेशा देश के ऊपर परिवार को रखा। देश ने स्वतंत्रता का बहुत बड़ा मोल चुकाया है। गोष्टी को प्रमुख रूप से हरगोविंद सेठी जोगिंदर सिंह गांधी सुहाना जैन आदि ने संबोधित किया।संचालन संयोजक भानु सिंह ने किया।

जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने विस्थापितों के परिजनों हरगोविंद सेठी, सरदार हरदयाल सिंह, जोगिंदर सिंह गांधी आदि को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया।गोष्ठी में प्रमुख रूप से विधायक आशीष सिंह आशु जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर क्षेत्रीय मंत्री राजकिशोर मौर्य पीके वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री राजीव रंजन मिश्रा राम बहादुर सिंह जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक सिंह क्रय विक्रय संघ अध्यक्ष सुशील अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री प्रीतेश दीक्षित संदीप सिंह एसपी मौर्य जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा मंत्री अविनाश पांडे राम नंदिनी वर्मा नीतू चंद्रा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचारमंत्री संदीप अवस्थी कार्यालय मंत्री अतुल सिंह आईटी संयोजक सौरभ सिंह सोशल मीडिया प्रमुख प्रद्युम्न मिश्रा सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ला विपिन सिंह गौर मुकुल सिंह आशा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्वराज सिंह नीरज तिवारी नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय सहित नगर पदाधिकारी गण ममो महामंत्री रीना गुप्ता अनुराधा मिश्रा शोभना सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।