हरदोई न्यूज़: उपजिलाधिकारी व अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली। 

By INA News Desk
Aug 14, 2024 - 18:38
67 Views
हरदोई न्यूज़: उपजिलाधिकारी व अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली। 


रिपोर्ट- अंबरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज उपजिलाधिकारी पूनम भाष्कर व अधिशाषी अधिकारी राम रतन अंबेश की अगुवाई में विभिन्न स्कूल कालेजों के छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ तहसील शाहाबाद परिसर से शाहजहाँपुर मार्ग होते हुए बस स्टैंड से राष्ट्रपिता मुनिसिपल इंटर कॉलेज के मैदान तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में पालिका कर्मियों के अलावा शिक्षिका पुष्पांजलि श्रीवास्तव, उषा देवी, शिक्षक संदीप देवल, रवि प्रकाश गुप्ता, गौरव तिवारी, वेदराम राजपूत, सत्यपाल सिंह सहित अनेक विद्यालयों के शिक्षकों तथा प्रधानाचार्यों का योगदान रहा। 

उधर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में जीआईसी ग्राउंड से तिरंगा कार व मोटर बाईक रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा खुली जीप में सड़क के विभिन्न मार्गाे पर रैली का नेतृत्व किया। रैली जीआईसी ग्राउंड से प्रारम्भ होकर निरीक्षण भवन तिराहा, जिन्दपीर चौराहा, रेलवेगंज, दुलीचंद चौराहा, बेलाताली, लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, नुमाइश चौराहा, स्वर्ण जयंती  चौराहा, शहीद उद्यान, अम्बेडकर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट के पास समाप्त हुई।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: भाजपा की विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी।

इस प्रकार यह रैली नगर के अधिकांश हिस्सों से होकर गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में पत्रकारों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, मिशन नारी शक्ति से जुड़े पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जनपद वासियों से अपील की कि अपने घरों व दुकानों पर झंडा अवश्य फहराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow