हरदोई न्यूज़: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शाहाबाद में आयोजित किया तिरंगा कार्यक्रम।

Aug 14, 2024 - 18:46
54 Views
हरदोई न्यूज़: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शाहाबाद में आयोजित किया तिरंगा कार्यक्रम।

रिपोर्ट- अंबरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय दक्षा इंटर नेशनल स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केमिस्ट एसोसिएशन शाहाबाद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वागतिका घोष (ड्रग इंस्पेक्टर), विशिष्ट अतिथि अनोज मिश्रा (क्षेत्रीय महामंत्री केमिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश) जिला सचिव नितीश कृष्ण मुखर्जी व हरिवंश अरोरा (अध्य्क्ष शाहाबाद केमिस्ट एसोसिएशन) रहे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वगतिका घोष ने बच्चों को इस देश की आजादी से जुड़ी संघर्षों की कहानी सुनाते हुए 15 अगस्त के लिए बधाई दी। क्षेत्रीय महामंत्री अनोज मिश्र ने बच्चों को इस देश का भविष्य और इस देश के आने वाले नायक के रूप में उनकी जिम्मेदारियां और भारत का नवनिर्माण कैसे होगा बताया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिला सचिव श्री मुखर्जी ने देश कैसे आजाद हुआ, इस विषय पर प्रकाश डाला। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: रसखान प्रेक्षागृह में लगी विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी।

कार्यक्रम के आयोजक हरिवंश अरोरा ने सभी को धन्यवाद व स्कूल के संचालक व प्रधानाचार्य को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में दवा विक्रेता मौजूद रहे ।कार्यक्रम के उपरांत औषिधि निरीक्षिका ने नगर की कई दवा की दुकानों पर जाकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया और 15 अगस्त की बधाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow