शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान

Sep 1, 2024 - 01:19
 0  30
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान

शाहजहांपुर।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अन्तर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र जैतीपुर पर कई न्याय पंचायत में कार्यरत शिक्षकों को संघ पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता ग्रहण करवाई गई। संघ की विकास खंड शाखा जैतीपुर के अध्यक्ष आदेश सिंह तोमर ने कहा कि संघ की विकास खंड शाखाओं सहित जनपदीय शाखा के चुनाव की घोषणा हो चुकी है अतिशीघ्र ही कार्यक्रम भी घोषित होगा। संघ की एकता शक्ति संख्या बल पर ही निर्भर करती हैं और हम शिक्षकों एकता शक्ति से ही हम अपने उज्जवल भविष्य के लिए संघर्ष करने में सक्षम होते हैं इसलिए सभी शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण कर लें जिससे होने वाले संघ शाखाओं के निर्वाचन में प्रतिभाग कर सके।

यह भी पढ़ें - शाहजहांपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन केंद्रों एवं रिकॉर्ड रूम का डीएम ने किया निरीक्षण

ब्लाक संसाधन केंद्र जैतीपुर में आयोजित कार्यक्रम में संघ पदाधिकारियों द्वारा विकास खंड की न्याय पंचायत सुरजूपुर जौरा, मरेना, खेड़ारठ, शंकरपुर पिटरहाई के शिक्षकों को सदस्यता ग्रहण करवाई गई। कार्यक्रम में राकेश सिंह, अनंग पाल गौतम, राहुल रूहेला, शेखर पंवार, रजत प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, रजनीश राय, नरेंद्र सिंह, गौरव कुमार, सुरेन्द्र गुप्ता, संजीव कुमार, अखिलेश पांडेय, हेमंत गंगवार, नरेंद्र देव गंगवार आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: फै़याज़उद्दीन साग़री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow