बिजनौर न्यूज़: शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्तों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए डीएम से मिले शिव सैनिक। 

Jul 4, 2024 - 14:42
44 Views
बिजनौर न्यूज़: शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्तों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए डीएम से मिले शिव सैनिक। 

मामला बिजनौर का है। जहां शिव सेना के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों शिव सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उनसे भेंट की तथा ज्ञापन सौंपकर शिवरात्रि के पावन पर्व पर जिलेभर में चिकित्सकीय एम्बुलेंस का संचालन करने व टोल फ्री नम्बर सार्वजनिक करने,

मीट की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने, जर्जर विद्युत तारों को बदलवाने, ओवरलोड व डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने, खराब सड़कों व सड़कों में बने गढ्डों की मरम्मत कराने, कांवड़ यात्रा मार्ग के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने आदि मांग की‌।


रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow