अयोध्याधाम न्यूज़: संवादहीनता की भेंट चढ़ता छात्रों का आंदोलन।

Jun 27, 2024 - 16:52
62 Views
अयोध्याधाम न्यूज़: संवादहीनता की भेंट चढ़ता छात्रों का आंदोलन।
  • मृतक यशपाल को न्याय मिलने में देरी क्यों? 8 छात्रों का प्रवेश बहाल करें विश्वविद्यालय प्रशासनः पुष्पेंद्र वाजपेयी

अयोध्याधाम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौ‌द्योगिकी विश्वविद्यालय में एमएससी के छात्र यशपाल की आत्महत्या मामले में आंदोलित 8 छात्रों के निष्कासन किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए आचार्य नरेंद्र देव विश्ववि‌द्यालय के कुलपति के तानाशाहीपूर्ण रवैया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य ऋषभ गुप्त ने कहा कि बुधवार जब अभाविप के कार्यकर्ता में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया। यह उनकी संलिप्तता भी इस प्रकरण में दर्शाती है। अभाविप अवध प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र वाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सह पर विश्वविद्यालय के कुलपति छात्रों से मनमानी करते हैं। यदि दो दिन में मृतक यशपाल को न्याय नहीं मिला तथा तथा विद्यार्थियों का प्रवेश बहाल नही किया गया तोअभाविप बड़ा आंदोलन करेगी।

अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य ऋषभ गुप्त ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौ‌द्योगिकी विश्ववि‌द्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रान्त सोशल मीडिया संयोजक नवीन दुबे ने बताया कि मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही घोर निंदनीय है।

पत्रकार वार्ता में प्रान्त एग्रीविजन संयोजक ऋषभ मिश्र, प्रान्त खेलो भारत संयोजक अंशुमान सिंह, प्रान्त एसएफडी संयोजक शिवम मिश्र, विभाग कार्यालय मंत्री दुर्गेश तिवारी अंश जायसवाल, मानवेन्द्र प्रताप सिंह मिशन सिंह विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी, मोहित साहू, कुन्दन सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow