भारत का मैच रद्द होते ही आईसीसी पर भड़के सुनील गावस्कर, जानिए गावस्कर ने क्या कहा।

By INA News Desk
Jun 16, 2024 - 21:28
105 Views
भारत का मैच रद्द होते ही आईसीसी पर भड़के सुनील गावस्कर, जानिए गावस्कर ने क्या कहा।
Advertisement
Advertisement

महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में पूरे मैदान पर कवर्स की कमी पर निराशा व्यक्त की। गावस्कर की यह टिप्पणी शनिवार 15 जून को कनाडा के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के भारत के अंतिम मैच के बारिश के कारण रद्द होने के बाद आई है। आइए जानते हैं सुनील गवास्कर ने क्या कहा..

गावस्कर ने कहा आईसीसी को ऐसे मैचों की मेजबानी नहीं करनी चाहिए

भारत और कनाडा के बीच होने वाले मैच बारिश से रद्द होने के बाद मीडिया से बात करते हुए महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा, कि आईसीसी को ऐसे मैचों की मेजबानी नहीं करनी चाहिए जहां पूरे मैदान को ढकने के लिए कवर नहीं हैं। यह बात उन्होंने शनिवार को फ्लोरिडा में कनाडा के खिलाफ भारत के अंतिम ग्रुप ए मैच को बिना टॉस किए रद्द होने से नाखुश होकर कही।

ग्राउंड स्टाफ के कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं हो पाया मैच

फ्लोरिडा में कनाडा और भारत के मुकाबले से पहले आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई फिर भी खेल संभव नहीं था क्योंकि खेल से पहले सुबह की बारिश ने आउटफील्ड को गीला कर दिया था।
लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड के ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को तैयार करने के लिए अथक प्रयास किया।

लेकिन आउटफील्ड खेलने के लिए बहुत गीली थी, इसलिए मैच को निर्धारित समय से एक घंटे से भी कम समय बाद रद्द कर दिया गया। इसी तरह के दृश्य एक दिन पहले भी इसी स्थान पर देखे गए थे जब यूएसए बनाम आयरलैंड का खेल भी इसी तरह की परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया था। मैच के दिन बारिश नहीं हुई थी, लेकिन परसों हुई भारी बारिश के कारण आउटफील्ड यूएसए बनाम आयरलैंड मैच के लिए उपयुक्त स्थिति में नहीं थी

गावस्कर ने आईसीसी की अपील

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, आप पिच को ढककर मैदान के अन्य हिस्सों को गीला नहीं होने दे सकते। उन्होंने आईसीसी से उन स्थानों पर मैच आयोजित न करने की मांग की है की जहां पर्याप्त कवर नहीं हैं। अमेरिका में चल रहे टी20 विश्व कप (संयुक्त राज्य अमेरिका और कैरिबियन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित) में बारिश के कारण कई बार व्यवधान हुआ है और इसके कारण मैच प्रभावित हुए हैं।

बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण तीन मैच रद्द हो गए, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला और कुछ खेल कम हो गए, जिसके कारण व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। अमेरिका और कैरिबियन में कई बार ऐसा हुआ है, जब बारिश के बीच केवल सेंटर स्क्वायर को कवर किया गया और आउटफील्ड को पानी में भीगने के लिए छोड़ दिया गया।

विश्व कप से बाहर हो चुके पाकिस्तान और आयरलैंड का मुकाबला आज

टी20 विश्व कप से पहले ही बाहर हो चुके पाकिस्तान और आयरलैंड को रविवार को फ्लोरिडा में खेलना है और यह देखना दिलचस्प होगा कि कवर्स की स्थिति के बारे में ICC कोई कार्रवाई करता है या नहीं। साथ ही बारिश की स्थिति में टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों के लिए ICC क्या करता है, इस पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। वहीं भारत के अंतिम ग्रुप ए गेम को रद्द करने से पहले अंपायरों ने दो बार निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को फ्लोरिडा में आयरलैंड के खिलाफ यूएसए का मैच भी गीले आउटफील्ड और बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस परिणाम ने यूएसए की सुपर 8 में प्रगति सुनिश्चित की, जबकि पाकिस्तान, जिसकी नजर फ्लोरिडा के मौसम पर थी, ग्रुप चरण में टी20 विश्व कप से बाहर हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement