बरेली न्यूज़: सय्यद समीर शाहिद को मिल रहा है भारी जनसमर्थन।

Jul 23, 2024 - 15:05
70 Views
बरेली न्यूज़: सय्यद समीर शाहिद को मिल रहा है भारी जनसमर्थन।
सय्यद समीर शाहिद,

बरेली जिला पंचायत वार्ड 59 से निर्दलीय उम्मीदवार सय्यद समीर शाहिद ने अपना पर्चा सोमवार को दाखिल किया।
राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले समीर शाहिद ने वार्ड 59 सदस्य उपचुनाव में अपना पर्चा दाखिल करने के बाद जनसम्पर्क शुरू किया।

मंगलवार को समीर ने पदारथपुर उड़ला जागीर परसोना आलमपुर काशी मनपुरिया गांव आदि का दौरा किया। समीर को सभी गांव में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। राजनीति में सय्यद समीर शाहिद लम्बे समय से सक्रिय है। और पूर्व में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके है। चुनाव में सय्यद समीर को जनता का भरपूर समर्थन मिला था पर जीतदर्ज नही कर पाएं थे। 

इसे भी पढ़ें:- नेमप्लेट फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कहा, पहचान बताने की जरूरत नहीं।

जनता की सेवा और राजनीति का लम्बा सफर तय करने के लिए लड़ रहे है समीर उपचुनाव। मोहनपुर स्थित अपने निवास पर समीर ने बताया कि जनता मेरे साथ है क्षेत्र का युवा मेरे साथ है। चुनाव हम जीत रहे है। हम क्षेत्र में जा रहे है जनता का हमको भरपूर समर्थन मिल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow