Hardoi News: जिलाधिकारी ने स्वयं शिकायतकर्ताओं से लिया फीडबैक, मंगला प्रसाद की कार्यवाही से लोगों में जगी समाधान की उम्मीद। 

तत्काल सम्बंधित अधिकारियों आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया....

Sep 20, 2024 - 19:45
119 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने स्वयं शिकायतकर्ताओं से लिया फीडबैक, मंगला प्रसाद की कार्यवाही से लोगों में जगी समाधान की उम्मीद। 

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर प्राप्त आख्या पर स्वयं कुछ शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना शुरु कर दिया है। आज भी उन्होंने रैण्डम आधार पर 6 शिकायतों के सम्बन्ध में फीडबैक लिया शिकायतकर्ताओं की असंतुष्टि का कारण जानकर उन्होंने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

Also Read- Hardoi News: लड़की के साथ किया गलत काम, हुआ गिरफ्तार।

उन्होंने इस सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जाँचकर्ता एल1 अधिकारी की संतुष्टि के उपरांत ही जाँच आख्या को अपलोड करे। L1 अधिकारी L2 अधिकारी से विचार विमर्श कर शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण अवश्य कर ले। किसी भी लापरवाही के मामले में सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow