कानपुर आईएनए न्यूज़: चन्दौली मे धरना दे रहे दिव्यांगजन के साथ हुई घटना निंदनीय।

Aug 30, 2024 - 18:06
 0  43
कानपुर आईएनए न्यूज़: चन्दौली मे धरना दे रहे दिव्यांगजन के साथ हुई घटना निंदनीय।
  • दिव्यांगजन के साथ पुलिस की अभद्रता के विरोध में धरना 1 सितम्बर को

कानपुर। चन्दौली जिले के दिव्यांगजन द्वारा दिये जा रहे धरने के बाद उनकी फरियाद सुनने की बजाय उनके साथ पुलिस द्वारा बर्बरता करने की राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने निन्दा की है| दिव्यांगजन का पुलिस उत्पीड़न करना अमानवीय है और इसके विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी एक सितम्बर को धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी। 

दिव्यांग जगत चैनल के माध्यम से प्राप्त खबर को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने गम्भीरता से लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुरे उत्तर प्रदेश में इस घटना का विरोध होना चाहिए। कहीं भी दिव्यांगजन के साथ कोई घटना होती है तो राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी उसे संज्ञान में लेकर कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन दिव्यांगजन की मांगो को पुरा करने की बजाय उत्पीड़न करने पर उतारू है। इसे कतई बरदास्त नहीं किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:- कानपुर आईएनए न्यूज़: विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा, ईवीएम मशीन हटाने की मांग।

आज एक बैठक केन्द्रीय कार्यालय में हुई| बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, शंकर लाल, जौहर अली, अब्दुल रऊफ आदि शामिल थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।