हरदोई न्यूज़: उपजिला अधिकारी ने खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा- एक जेसीबी मशीन व डंपर किया सीज, तीन माफियाओं पर अभियोग कराए दर्ज

Jun 14, 2024 - 11:38
154 Views
हरदोई न्यूज़: उपजिला अधिकारी ने खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा- एक जेसीबी मशीन व डंपर किया सीज, तीन माफियाओं पर अभियोग कराए दर्ज

कछौना / हरदोई। कछौना सहित औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की शिकायतों पर उप जिला अधिकारी तान्या सिंह ने टीम के साथ वुधवार की रात अवैध मिट्टी खनन पर दविश डाली।

जिसमें सुजानपुर के तालाब में खनन माफिया द्वारा मिट्टी खनन किया जा रहा था। टीम ने एक जेसीबी मशीन व डंपर पकड़ लिया। जेसीबी व डंपर सीरीज कर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

बतातें चलें क्षेत्र में लखनऊ पलिया हाईवे का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जिसका निर्माण कार्य पीएनसी कंपनी कार्य कर रही है। इसकी आढ़ में खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं। यह लोग की पीएनसी से सांठगांठ कर प्रशासन द्वारा अनुमोदित तालाबों पर अवैध मिट्टी खनन का कार्य बदस्तूर जारी हैं। यह लोग भट्ठों, औद्योगिक क्षेत्र में मिट्टी सप्लाई कर रहे थे। जिससे राजस्व के साथ तालाबों का स्वरूप बिगड़ रहा है। तालाबों की मनमानी खुदाई से आसपास के किसानों के लिए जोखिम हैं।

भविष्य में पानी भरने से अनहोनी घटना होने की प्रबल संभावना रहती है। अवैध मिट्टी खनन से दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया। दर्जनों लोगों की जाने जा चुकी हैं। वहीं क्षेत्र की दर्जनों सड़के व पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उपजिला अधिकारी तान्या सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी व डंपर सीज कर खनन माफिया मोईन, सलमान, आजाद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराकर माफियाओं को कड़ा संदेश दिया।

उनके मजबूत गठजोड़ के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद थे। चंद दिनों में इन खनन माफिया की आय करोड़ों रुपए की हो गई है। इन्हें पुलिस, राजस्व, खनन विभाग का संरक्षण प्राप्त है। जिसका खामियाजा आमजन मानस को उठाना पड़ता है। वहीं सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हो रहा है। खेत की सड़के ध्वस्त हो गई हैं। आवागमन दुष्कर हो गया है। इस कार्रवाई से खनन माफिया के हौसले पस्त हो गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow