शाहजहांपुर न्यूज़: चाकुओं से गोद कर महिला की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने लगाई चार टीमें

By INA News Desk
Jun 14, 2024 - 12:23
235 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: चाकुओं से गोद कर महिला की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने लगाई चार टीमें
Advertisement
Advertisement

फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भारद्वाजी मोहल्ले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक महिला की अज्ञात हमलावर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने चारों ओर हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी हैं लेकिन अभी तक हत्या आरोपी का किसी तरह से कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इधर परिजनों का कहना है कि महिला गेट से बरामदे की तरफ आ रही थी तभी अचानक गिर पड़ी परिजनों ने जब देखा तो महिला को किसी ने चाकू से गोदकर घायल कर दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के मोहल्ला भारद्वाजी निवासी की पूर्ति गुप्ता का मायका है। वह  अपने मायके में रह रही थी। रात करीब 10:00 बजे पूर्ति गुप्ता गेट से बरामदे की तरफ आई तभी अचानक वह गिर पड़ी।

घर वालों ने दौड़कर पूर्ति को उठाया तो देखा किसी ने उसे चाकू से गोदकर घायल कर दिया है। कुछ ही देर बाद पूर्ति की मृत्यु हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा का कहना है की परिजन किसी भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। जांच होने के बाद ही पता लगेगा हत्या का क्या कारण रहा। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा एसपी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement