हापुड़ न्यूज़: मकान बेचने के विवाद में महिला की हत्या, मृतका का शव गंग नहर से बरामद। 

By INA News Desk
Jul 22, 2024 - 16:42  · Updated: Jul 22, 2024 - 17:44
159 Views
हापुड़ न्यूज़: मकान बेचने के विवाद में महिला की हत्या, मृतका का शव गंग नहर से बरामद। 
मकान बेचने के विवाद में महिला की हत्या, मृतक का शव को गंग नहर से बरामद। 
Advertisement
Advertisement
  • पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज जांच की शुरू

हापुड़/गढमुक्तेश्वर। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी महिला का शव गंग नहर की झाड़ियां में पड़ा मिला महिला का शव गंग नहर में पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया महिला के शव की पहचान कौशल्या के रूप में हुई मृतक के भाई हरपाल सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम बछलौता थाना बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़ मृतक के भाई ने थाना सिंभावली में तहरीर देते हुए बताया है।

उसकी बहन कौशल्या की शादी करीब 20 वर्ष पहले ग्राम खुडलिया के महेश पुत्र गंगादास के साथ हिन्दू रीती रिवाज से हुई थी। उसकी की बहन कौशल्या के नाम सिम्भावली में एक मकान है। जिसको बेचने को लेकर घर में विवाद चल रहा था। कौशल्या का पति महेश पुत्र गंगादास, गोविन्द, विनोद पुत्रगण महेश व बबिता पत्नी गोविन्द, रेखा पत्नी विनोद आदि ने साजिश करके दिनांक 20 जुलाई कि रात समय करीब 12:30 पीड़ित की बहन कौशल्या की हत्या करके लाश को बड़ी नहर में फेंक दिया। और पीड़ित को गुमराह करने के लिए कल दिनांक 21 जुलाई की दोपहर समय करीब 02:30 गोविन्द व विनोद दोनों भाई पीड़ित के घर गये और अपनी माँ के बारे में पूछने लगे जिस पर पीड़ित व अन्य परिवार जन कौशल्या को ढूंढने लगे और शाम को समय करीब 07:30 को थाना सिम्भावली में गुमशुदी का प्रार्थना पत्र भी दिया था।

इसे भी पढ़ें:-  फिल्म धर्मवीर 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए सलमान खान, जीतेंद्र और गोविंदा को लगाया गले।

आज 22 जुलाई सुबह समय करीब 07 बजे किसी ने पीड़ित को फोन करके सुचना दी की किसी महिला का शव नहर में मिला है। पीड़ित ने नहर पर जाकर देखा तो वह शव प्रार्थी की बहन कौशल्या का ही था। जिसको पुलिस कर्मियों ‌द्वारा पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक की हत्या के विषय में थाना प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार ने कहा मृतक महिला के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement