Kanpur News: महिलाएं दो घरों को रोशन करती है- युग दधीचि देहदान संस्थान
संस्थान द्वारा 22 सितंबर को गंगा तट के निकट सरसैया घाट पर अजन्मी बेटियों को....
कानपुर। महिलाएं दो घरों को रोशन करती है। सीता माता ने अपने ससुर का तर्पण कर अपने मातृ पक्ष और ससुर पक्ष के पूर्वजों को तार दिया और महिलाओं द्वारा तर्पण करने की प्रथा को सनातन धर्म से जोड़ दिया। अब इस प्रथा को युग दधीचि देहदान संस्थान सार्थक कर रहा है। संस्थान द्वारा 22 सितंबर को गंगा तट के निकट सरसैया घाट पर अजन्मी बेटियों को मोक्ष दिलाने हेतु बेटियों द्वारा महातर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
पितृपक्ष की पंचमी को होने वाले इस महा अनुष्ठान का उद्घाटन पूर्व महापौर जगवीर सिंह द्रओण, गोल्डी मसाले डायरेक्टर सुरेंद्र गुप्ता, विधायक नीलिमा कटियार, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री नंदिता, भावना, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभा अवस्थी सहित समाज के प्रतिष्ठित लोग की उपस्थिति में संपन्न होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पितृपक्ष में अपने पूर्वजों को याद कर शांति पहुचाना और तर्पण में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है।
Also Read- Lucknow News: Yogi government to add 120 electric buses to UPSRTC fleet
What's Your Reaction?











