Sambhal News: कार सवार बदमाशों ने युवती की गोली मारकर कर दी हत्या। 

घटना के वक्त युवती भाई और मां के साथ बाइक से घर जा रही थी।

Sep 19, 2024 - 16:53
341 Views
Sambhal News: कार सवार बदमाशों ने युवती की गोली मारकर कर दी हत्या। 
श्रीश चंद्र, एएसपी सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में कार सवार बदमाशों ने सरेआम एक युवती की गोली मार कर हत्या कर दी घटना के वक्त युवती भाई और मां के साथ बाइक से घर जा रही थी।

युवती की गोली मार कर हत्या की सनसनीखेज वारदात बीती रात कैलादेवी थाना के गांव भमोरी पट्टी के पास की है। दरअसल युवती अपनी मां के साथ रात ही गाजियाबाद से घर आ रही थी। मां बेटी बस से स्टैंड पर उतरे थे जिन्हें युवती का भाई बाइक से लेकर गांव जा रहा था। गांव के पास कार सवार बदमाशों ने बाइक रोक ली एक बदमाश ने युवती के बाल पकड़े और दूसरे ने गोली मार दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया है। राह चलते हत्या की वारदात से लोग दहशतजदा हैं।

Also read- Sambhal News: जमीयत उलेमा के नेता का बड़ा बयान- नही लगाने चाहिए सर तन से जुदा के नारे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow