Sambhal News: छोटे भाई के ससुर ने कर दी भाई की हत्या, एसपी ने किया खुलासा।

सम्भल पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया छोटे भाई के ससुर ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस ने हत्यारोपी....

By INA News Desk
Oct 8, 2024 - 19:19
278 Views
Sambhal News: छोटे भाई के ससुर ने कर दी भाई की हत्या, एसपी ने किया खुलासा।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट - उवैस दानिश

सम्भल पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया छोटे भाई के ससुर ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

असमोली थाना के गांव सैदपुर इम्मा में 14 सितंबर की रात को गन्ने के खेत में गांव के ही शख्स का लुहुलुहान शव मिला था। मृतक शराबी था तथा करीब दस साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की हत्या उसके छोटे भाई के ससुर ने की थी। मृतक शराबी था तथा जमीन बेच रहा था उसकी अपने छोटे भाई की पत्नी पर बुरी नजर थी।

Also Read- Sambhal News: ट्रांसलेटर की मदद से पुलिस ने मूकबधिर से पूछतांछ कर किया हत्या का खुलासा।

घटना के दिन छोटे भाई के ससुर ने उसे जम कर शराब पिलाई खुद कम शराब पी। शराबी जेठ ने शराब के नशे में छोटे भाई की पत्नी के संबंध में आपत्तिजनक बातें कीं जिससे नाराज ससुर ने ईंट से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई के ससुर को गिरफ्तार कर कर घटना का खुलासा किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement