Sambhal News: ट्रांसलेटर की मदद से पुलिस ने मूकबधिर से पूछतांछ कर किया हत्या का खुलासा।

सब्जी विक्रेता की सनसनीखेज वारदात 3 अक्टूबर को बनियाठेर थाना के गांव कादलपुरकुकेटा....

Oct 8, 2024 - 19:04
322 Views
Sambhal News: ट्रांसलेटर की मदद से पुलिस ने मूकबधिर से पूछतांछ कर किया हत्या का खुलासा।

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल में पुलिस ने सब्जी विक्रेता की हत्या का चौकाने वाला खुलासा किया है मुकबधिर ने सब्जी विक्रेता की हत्या की थी। छेड़छाड़ की घटना के बाद सब्जी विक्रेता ने मूकबधिर को थप्पड़ मार दिए थे। ट्रांसलेटर की मदद से पुलिस ने मूकबधिर से पूछतांछ कर हत्या का खुलासा कर हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिया है।

सब्जी विक्रेता की सनसनीखेज वारदात 3 अक्टूबर को बनियाठेर थाना के गांव कादलपुरकुकेटा में हुई थी इस गांव में ठेली पर घूम कर सब्जी बेचने वाले जसवंत का लुहुलुहान शव खेत में पुआल के नीचे दबा मिला था। मृतक के पिता ने गांव के एक मूकबधिर पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने गांव में सुरागरशी की लोगों से पूछतांछ की मगर समस्या थी कि मूकबधिर से कैसे पूछतांछ हो।

Also Read- Kanpur News: पुलिस ने साइबर अपराध के 4 अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार।

जिसके लिए पुलिस ने एक ट्रांसलेटर का इंतजाम किया कड़ाई से पूछतांछ में मूकबधिर ने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया। इस संबंध में एसपी ने बताया कि मृतक की बहन से मूकबधिर अश्लील इशारे किए थे जिसका सब्जी विक्रेता को पता लग गया। सब्जी विक्रेता ने मूकबधिर को थप्पड़ जड़ दिए जिसके बाद से वह हाथों  के इशारे से सब्जी विक्रेता की गर्दन काटने की धमकी देता था। घटना के दिन मूकबधिर सब्जी विक्रेता को खेत में ले गया वहां चाकू गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर सधसनीखेज हत्या का खुलासा किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow